दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा
ग्राम पंचायत सरोरा मे इन दिनों अतिक्रमणकारियों का बोलबाला है ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच पति विश्राम साहू के छत्रछाया में खुलेआम सरपंच पति सहित बेजा कब्जा धारी मकान बना रहे है, वही उनके पंचायत प्रतिनिधि भी बेधड़क बेजा कब्जा कर मकान घर बाड़ी बनाने में लगे हुए हैं।
जीसके चलते गांव के आम नागरिक भी बेजा कब्जा करने में पीछे नहीं हैं ।
इसकी जानकारी सूचना पत्र के माध्यम से ग्रामीणों द्वारा शासन प्रशासन को दिया जा चुका है किन्तु अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने के कारण बेजा कब्जा धारीयो के हौसले बुलंद होते जा रहा है।
गांव के बाजार , खलिहान, आम सड़क किनारे ,मुक्तिधाम जैसे जगह भी बेजा कब्जाधारियों से अछूता नहीं रह गया है, शासकीय भुमी पर अतिक्रमणकारीयों द्वारा धड़ल्ले से अवैध कब्जा किया जा रहा है।
शिकायत में अतिक्रमणकारी का नाम व भूमि का खसरा नंबर सहित शिकायत की गई है जिसमें गांव के कुछ जनप्रतिनिधियों के नाम शामिल है। इनके ऊपर किसी प्रकार की कोई भी कार्रवाई नहीं होने के कारण गांव में अतिक्रमणकारियो का बोलबाला बढ़ता जा रहा है जनप्रतिनिधि के द्वारा ही शासकीय जमीन पर बेजा कब्जा करना एवं ऊंचे दाम पर बिक्री करना गांव में आम बात हो गया है।
ग्रामीणों ने ऐसे बेजा कब्जा धारीयों के नाम बताए है जो कब्जा कर ऊँचे दामों में जमीनें बेच भी रहे है।
ग्रामीणों ने बताया कि अगर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होती है तो आने वाले समय में ग्राम पंचायत सरोरा का स्थिति बहुत ही खराब एव तनावपूर्ण होने की आशंका है इनमें से कुछ ऐसे कब्जाधारी हैं जिसके ऊपर पिछले समय तोड़फोड़ की कार्रवाई भी किया जा चुका है किन्तु वर्तमान सरपंच के संरक्षण में सभी बेजा कब्जाधारी फल फूल रहे हैं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







