शिक्षा से ही समाज का विकास संभव, हमें बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग रहना होगा सविता भीम यादव

SHARE:

कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि

बलौदाबाजार। झेरिया यादव समाज लवन राज कंजी पार के द्वारा समाज के होनहार प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम मोहतरा में 24 मई को प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया था। प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सविता भीम यादव थे। वही अध्यक्षता कंजी पार के अध्यक्ष पुनीराम यादव ने की। विशिष्ट अतिथियो में क्षेत्रीय जनपद सदस्य एवं वन विभाग के सभापति अश्वनी रजक मल्लीन सरपंच रामकली महेश मिर्झा उपसरपंच बूंदा साहू एवं यादव समाज के संगठन मंत्री गंगाप्रसाद यादव सहित समाज के वरिष्ठजन प्रमुख रूप से उपस्थित थे। समाज के प्रतिभावान अमीन कुमार यादव भूमिका यादव काजल यादव तारिणी यादव निलेश कुमार यादव भावेन यादव यशवंत कुमार यादव एवं अन्य बच्चों का सम्मान किया गया।
ग्राम मोहतरा में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंचे समस्त अतिथियों का यादव समाज द्वारा राउत नाचा के साथ स्वागत सत्कार किया गया। तत्पश्चात समस्त अतिथियों के द्वारा यादव समाज के इष्टदेव श्रीकृष्ण भगवान की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सविता भीम यादव ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं की हौसला बढ़ाने के लिए लवन राज कंजी पार यादव समाज की अच्छी पहल है। समय-समय पर इस तरह कार्यक्रम आयोजित कर प्रतिभाओं को सम्मानित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। हमें बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग रहना होगा। जनपद अध्यक्ष सविता भीम यादव ने राउत नाचा पार्टी को नगद पांच हजार रूपये दिए। जनपद सभापति अश्वनी रजक ने कहा कि समाज द्वारा रखे गए यह प्रतिभा सम्मान समारोह बच्चों का हौसला बढ़ाने में मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बच्चों को भविष्य की नींव बताते हुए कहा की नींव जितनी मजबूत होगी समाज और देश की जड़े उतनी ही सशक्त होगी। उन्होंने जनपद मद से समतलीकरण कार्य के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में कीर्तन यादव फागुराम यादव सुदामा प्रसाद यादव मोतीराम यादव हीरासिंग यादव शोभाराम यादव सुभऊराम यादव रोहित राम यादव व्यासनारायण यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई