कांग्रेस सामाजिक न्याय एवं संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस कटिबद्ध -वसीम अंसारी

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख

लखनऊ 24 मई।भदोही जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामसजीवन गौतम के संयोजन में ब्लॉक औराई के केयर मऊ ग्राम सभा में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा क्षेत्र की समस्याओं और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर श्री दयाशंकर पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े और वंचित समाज की आवाज़ रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है और कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी।पूर्व विधानसभा प्रत्याशी काशीनाथ गौतम व राम सजीवन गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि चौपाल कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा और जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाया जाएगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महासचिव अवधेश पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष राजाराम दुबे, उपेंद्र कुमार भारती, संजय जायसवाल, अजय कुमार प्रजापति, गुलाब धर प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, विशाल गौतम, रमेश गौतम, महेश कुमार, रामू गौतम, सोहन कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे। उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई