महोबा की दलित छात्रा के दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन 25 मई को

SHARE:

संतोष यादव डंगहर की खास रिपोर्टिंग

मीरजापुर 24 मई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर जिला एवं कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 25 मई को पूर्वाह्न 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त धरना प्रदर्शन महोबा की दलित छात्रा जो नीट की तैयारी कर रही थी उसका प्रयागराज में अपहरण कर 16 दिन तक लापता रखकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान ने संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के आवाहन पर प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन किए जाने का ऐलान किया है। उसके आवाहन पर मीरजापुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजन पाठक के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य मीडिया प्रभारी छोटे खान ने कहा कि बेटी पढ़ाओ एवं बेटी बचाओ उत्तर प्रदेश शासन के मंशुबे के विपरीत एक दलित परिवार की बेटी प्रयागराज में नीट की तैयारी करने आई बेटी को 16 दिन तक अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले को कांग्रेस हाईकमान द्वारा संज्ञान लेने के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। उसके अनुपालन में मीरजापुर में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त तत्वावधान में 25 मई को पूर्वाह्न 11 बजे जिला प्रशासन के आंख के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। श्री छोटे खान ने जिला एवं शहर कांग्रेस पदाधिकारियों पीसीसी सदस्यो ब्लाक एवं नगर मंडल कांग्रेस अध्यक्षो कार्यकर्ताओं प्रदेश पदाधिकारियों जो जिले में निवास करते हैं,पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रत्याशी वरिष्ठ नेताओं जिला पंचायत सदस्यो एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रत्यासियों को अनिवार्य तौर पर उक्त धरना प्रदर्शन में समय से भाग लेने के लिए जिला एवं शहर अध्यक्षो द्वारा अपील किया गया है। श्री छोटे खान ने कहा कि धरना प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि दलित बेटी सामूहिक दुष्कर्म का पट्टियां लेकर धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment