संवाददाता अशोक पांडेगड़वार रतसर ( बतिया )
वहीं स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से विद्युत की आपूर्ति सुचारू रखना विद्युत कर्मचारियों के लिए भी मुश्किल साबित हो रहा है। विद्युत आपूर्ति होते ही चंद मिनटों में गर्म होकर कहीं तार टूटना कहीं जम्फर का उड़ जाना कहीं एबीसी वायर का जल जाना आम हो गया है। ऐसे में विद्युत आपूर्ति के समय भी उपभोक्ताओं को अघोषित विद्युत कटौती का सामना करना पड़ रहा है। उपकेंद्र में स्थापित उच्च क्षमतायुक्त ट्रांसफार्मर गर्म होकर जल ना जाय इसके लिए अर्थिंग में पानी डालने और लोड अत्यधिक दर्शाने पर कुछ समय तक कटौती कर ट्रांसफार्मर को ठंडा किया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति के संबंध में एसडीओ दीपक कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण कुछ तकनीकी समस्याएँ है जल्द ही समस्या का समाधान किया जायेगा ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







