खनिजो के अवैध उतखनन परिवहन पर 01 हाइवा 06 ट्रैक्टर ट्राली जप्त

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान से चंद्रशेखर बरेठ

बिलासपुर कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23/05/2026 को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा कच्छार, लोफन्दी, सेंदरी, निरतु, लखराम, गढ़वत, खैरखूंडी, लोखड़ी, तुरकाडीह, सकरी क्षेत्र की जाँच की गयी। जाँच के दौरान कच्छार क्षेत्र में खनिज रेत का उत्खनन करते 01 ट्रैक्टर वाहन को जप्त किया गया। सेंदरी क्षेत्र में रेत का उतखनन करते 03 ट्रैक्टर ट्राली वाहन को जप्त किया गया। लोखड़ी क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन करते 01 हाइवा को जप्त किया गया। सकरी क्षेत्र में खनिज मिट्टी ईट का परिवहन करते 02 ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया गया है।इस प्रकार जप्त कुल 07 वाहनों को पुलिस थाना कोनी एवं सकरी की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग,राजस्व विभाग व पुलिस विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई