श्री मनोज कुमार शुक्ला डाइट प्राचार्य धार द्वारा शैक्षिक नवाचार पत्रिका का होगा प्रकाशन

SHARE:

जिला धार से पाटीदार की रिपोर्ट।

श्री राम शर्मा परिंदा जी के मार्गदर्शन में जिले के 21 योग्य विद्वजन शिक्षक रहेगे।
कल कल करती हुई जीवन दायिनी मां नर्मदा पर भी लेख होगा।
मनावर ( निप्र ):—
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धार (डाइट) के प्राचार्य मनोज कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में एक बैठक का आयोजन किया गया।
नई शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत आयोजित की गई । बैठक में धार जिले की शैक्षिक नवाचार पत्रिका तैयार करने पर चर्चा की गई । पत्रिका में शीर्षक तथा विषयांतर्गत जिले के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, पुरातत्व,रियासत, मप्र की जीवनदायिनी नर्मदा नदी, डिजिटल शिक्षा, राणा बख्तावर सिंह, मांडू, बाघ की गुफाएं, बाग प्रिंट, आर्ट , दादा फड़के, लोकभाषा आदि कईं विषयों पर गीत,कविता और लेखन पर चर्चा की गई । इस अवसर पर डाइट के रामगोपाल शर्मा ने मार्गदर्शन दिया। राम शर्मा परिंदा ने संचालन किया। तेजालाल पंवार ने ऑनलाइन मीटिंग का टेक्निकल संचालन किया। व्याख्याता कमल सिंह ठाकुर को नए डी पी सी बनने पर बधाई प्रेषित की गई। बैठक में श्वेता शर्मा अस्मिता निगम, गोपाल कौशल सावित्री सिसोदिया, चंद्रकला मकवाना, विजय शर्मा, रेखा शर्मा,
सुधीर बर्वे, बृजेश डोरिया, प्रफुल्ल कानूनगो, ने विचार रखे।
साथियों के साथ नई शिक्षा नीति अंतर्गत एफ एल एन प्राथमिक पुस्तकों को लोकभाषा निमाड़ी मालवी और भीली भाषा में अनुवाद करने की प्रदेश स्तरीय नवाचार की कार्यशाला के साथ ही डाइट धार में स्थापित स्टूडियो में वीडियो रिकॉर्डिंग में उपलब्धि
पर धार कलेक्टर आदरणीय श्रीमान प्रियंक जी मिश्र साहब द्वारा प्रमाण पत्र से पुरस्कृत भी किया गया था।
आभार मुकेश मेहता कवि ने माना।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई