CISF फायर टीम की त्वरित कार्रवाई से JTPP मलावन में बड़ा अग्निकांड टला, जन-धन की हानि शून्य

SHARE:

(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा,JTPP मलावन के वुडन स्क्रैप यार्ड क्षेत्र में सूखी घास एवं लकड़ी के स्क्रैप में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना प्राप्त होते ही CISF फायर विंग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों फायर टेंडरों, फायर हाइड्रेंट सिस्टम तथा अन्य अग्निशमन संसाधनों के माध्यम से युद्धस्तर पर अग्निशमन कार्य प्रारंभ किया।
आग की गंभीरता को देखते हुए ऑफ ड्यूटी CISF फायर एवं सुरक्षा कार्मिकों को भी तत्काल बुलाया गया, जिन्होंने अथक परिश्रम एवं साहस का परिचय देते हुए आग पर सफलतापूर्वक नियंत्रण प्राप्त किया। इस दौरान राज्य अग्निशमन सेवा की एक गाड़ी ने भी सहयोग प्रदान किया।
पूरा अग्निशमन अभियान असिस्टेंट कमांडेंट (फायर) श्री अखिलेश चंद्र मिश्रा, CISF JTPP मलावन के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। CISF फायर टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के कारण संयंत्र की महत्वपूर्ण संपत्तियों, आसपास की संरचनाओं तथा जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकी तथा एक बड़े अग्निकांड को टाल दिया गया।
घटना में किसी प्रकार की जनहानि अथवा संपत्ति की क्षति नहीं हुई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत