पुलिस द्वारा नगर की होटलों पर अचानक चेकिंग कार्रवाई, संदिग्धों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देश

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो, नीरज बिदुआ

बरेली। नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी कपिल गुप्ता के नेतृत्व में बरेली पुलिस ने विभिन्न होटलों में अचानक जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा होटलों में ठहरे लोगों की जानकारी की जांच करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई तथा होटल रजिस्टर में दर्ज प्रविष्टियों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने होटल संचालकों को निर्देशित किया कि होटल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान संबंधी जानकारी और रजिस्टर में सही एंट्री अनिवार्य रूप से दर्ज करें। साथ ही यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत होता है तो उसकी सूचना तत्काल थाना पुलिस को दें। थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने कहा कि नगर में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए समय-समय पर ऐसे जांच अभियान चलाए जाते हैं, ताकि असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment