ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अधिक मास के पंचम दिवस पर कृष्ण जन्मोत्सव परमारकालिन भोजशाला को मां वाग्देवी मंदिर कोर्ट द्वारा घोषित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव ।

SHARE:

जिला- धार से पाटीदार की रिपोर्ट।

मनावर ( निप्र )
सोमलिंगम् नरो दृष्टवा: सर्वपापे: प्रमुचयते।

लभते फलम् मनवांछितं
मृत: स्वर्ग समाश्रयेत् ।।”
सोमनाथ मंदिर के बारे मे संस्कृत श्लोक ज्योतिर्लिंगों मैं से एक सोमनाथ भगवान भोले का नाम लेने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है । श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर कथावाचक श्री पं.आशीष दुबे जी ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से कई पुण्यो का फल प्राप्त होता है ।पिछले चार दिनों से श्रवण के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ।भगवान कृष्ण बाल स्वरूप कुंज सोलंकी एवम बाबूलाल बर्फा ने वासुदेव जी का रूप धारण किया था। श्रृंगार किया गया। भगवान श्री कृष्ण की बाल एवं किशोर लीलाओ का भावपूर्ण मंचन हुआ ।नटखट कन्हैया की माखन चोरी ग्वाल वालों संग क्रीड़ा, यशोदा मैया की ममता और गोवर्धन पर्वत उठाने की लीला ने श्रद्धालुओं को भावविभोर भर कर दिया ।कृष्ण संग ग्वाल टोली के दृश्य् पर पांडाल तालियों एवम जयकारों से गुंज उठा। गोवर्धन पूजा के प्रसंग में श्रृद्धालुओ ने विधिवत पूजन कर धर्म लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर श्री कृष्ण जी को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। जिसे देख श्रद्धालुओ ने विशेष उत्साह और श्रद्धा का भाव भक्तो को देखने को मिला ।मधुर भजनों के साथ प्रस्तुत लीलाओं के पूरे वातावरण को वृंदावनमय बना दिया । परमार कालीन गौशाला कोर्ट द्वारा मां वासुदेव मंदिर घोषित किया उसे संबंध में भी विचार प्रकट किया तथा गुजरात में सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री श्री दामोदरदास नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत महोत्सव मनाया गया ।इस बारे में भी चर्चा हुई। जितेंद्र, मोनिका, प्रमिला ,आसाराम जी, दीपा जी, मुन्नी बाई सोलंकी द्वारा आरती की गई। अन्य श्रोतागण दर्शक दीर्घा में श्रीमद्भागवत पाठ का श्रवण कर रहे थे। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी उनकी पत्नी धापू बाई द्वारा किया जा रहा है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई