दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो,नीरज बिदुआ
दो एकड़ भूमि कोली लेकर अस्थाई गौशाला एवं भूसा की व्यवस्था
बरेली। नगर सहित सम्पूर्ण क्षेत्र की प्रमुख सड़कों गांव-गांव आवारा गौवंश की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। आवारा गौवंश वाहनों की चपेट में आकर घायल होने के साथ मौतें भी होती है। नर्मदा तट पर बसे ग्राम अलीगंज में माँ नर्मदा निराश्रित गौ सेवा समिति के द्वारा दो एकड़ जमीन कोली पट्टे पर लेकर अस्थाई गौ शाला का निर्माण कर आवारा गौवंश के चारा पानी भूसा इत्यादि की व्यवस्था की जा रही है। बाड़ी जनपद पंचायत के अन्तर्गत बाड़ी और बरेली तहसीलों में 106 ग्राम पंचायतें है। कुछ ही स्थानों पर गौशालाओं का लाखों रू. खर्च कर निर्माण किया गया। कुछ गौशालायें निर्माणाधीन स्थिति में बनी हुई है। गर्मी और बारिश के सीजन में गांव-गांव में दूध न देने वाले गौवंश को आवारा छोड़ देने की परंपरा बनी हुई है। जब से नगरों एवं ग्रामों में कांजी हाउस प्रथा बंद हुई है। आवारा गौवंश की संख्या कई गुना बढ़ गयी है। हजारों की संख्या में गौ वंश दर-दर भटकते नजर आ रहा है। सड़कों के किनारों वाली पंचायतों में गौशालाएं न होने से आवारा गौवंश की संख्या सड़कों बाजारों में बढ़ती जा रही है।
गौसेवा का संकल्प- ग्राम अलीगंज के सेवा भावी गौ सेवकों ने माँ नर्मदा निराश्रित गौ सेवा समिति बना कर अस्थाई गौशाला के लिए 2 एकड़ भूमि कोली नामे पट्टे पर ली है। इसी के साथ 25 ट्राली भूसा भी एकत्रित किया है। युवाओं की टीम ने सामुहिक रूप से गौसेवा का संकल्प लिया है और सक्रियता पूर्वक कार्य किया जा रहा है। गौ सेवकों द्वारा भविष्य में क्षेत्र के विधायक राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के सहयोग से स्थाई, सुविधापूर्ण गौशाला निर्माण और संचालन की योजना है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







