अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद्र 99357 86278
सोनभद्र दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
रेणुकूटl सीबीएसई के क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत संत ए बी आर पब्लिक स्कूल में ”नैतिकता एवं ईमानदारी” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं वेन्यू डायरेक्टर आकाश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यशाला में मुख्य रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ . प्रज्ञा शर्मा एवं मनीष कुमार राय उपस्थित रहे। दोनों विशेषज्ञों ने शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं सकारात्मक व्यवहार के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण के प्रमुख आधार होते हैं। इसलिए शिक्षकों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में नैतिकता और ईमानदारी को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों के लिए अनेक सहभागितापूर्ण गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनके माध्यम से शिक्षकों को “करके सीखने” का अवसर प्राप्त हुआ। संवादात्मक सत्रों एवं समूह गतिविधियों ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक बनाया। रिसोर्स पर्सन्स ने दैनिक जीवन की छोटी-छोटी आदतों में सकारात्मक बदलाव लाकर नैतिक मूल्यों को व्यवहार में उतारने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर सेंट मेरी पब्लिक स्कूल , डीपीएस रॉबर्ट्सगंज , केशरी देवी कनौडिया विद्या मंदिर रेणुकूट तथा सेंट जोसफ स्कूल के शिक्षकों ने भी सक्रिय सहभागिता की। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आकाश सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के साथ-साथ शिक्षा में नैतिक मूल्यों के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







