खरगोन जिले में आबकारी विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी वृत्त बड़वाह में आबकारी विभाग की अवैध मदिरा परिवहन/विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी
संवादाता दिलीप बिरला
सनावद । खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल के आदेशानुसार, सहायक आयुक्त आबकारी जिला खरगोन के निर्देश पर तथा प्रभारी अधिकारी आबकारी नियंत्रण कक्ष के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा से भरे अल्टो वाहन को मुखबिर सूचना पर पकड़ा गया । गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इंदौर की ओर से मारुति अल्टो गाड़ी नंबर *MP09CR8344* शराब भरकर काटकूट- बड़वाह की तरफ आ रही, तत्काल उक्त वाहन को घेराबंदी करके रोका गया जिसकी तलाशी लेने पर देशी मदिरा प्लेन की 12 पेटियां बरामद की गई। वाहन से कुल 108 बल्क लीटर शराब जप्त कर मौके से फरार अज्ञात आरोपी के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
उक्त कार्यवाही नवीन विधान हेतु निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से वीडियो आदि बनाकर की गई।
जप्त मदिरा एवं वाहन की कुल अनुमानित क़ीमत लगभग रुपये 4,50,000/- है ।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनीष राठौर के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक शिवम चौरसिया व आरक्षक प्रजोत चौधरी की टीम द्वारा की गई।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







