नेवरा में सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर, मंत्री ने एक पटवारी के निलंबन के दिए आदेश। कोयला रैक पॉइंट,राशन दुकानों की शिकायत

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900

तिल्दा नेवरा
नेवरा बीएनबी शासकीय हाई स्कूल में सुशासन तीहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया इसमें सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे,सभी विभागों का स्टाल लगाए गए थे,
काफी लेट से शाम को सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं मंत्री टंकराम वर्मा एक साथ उपस्थित हुए सर्वप्रथम सभी स्टालों में जा जाकर आवेदन निराकरण शिकायतें संबंधी जानकारी ली गई, साथ ही सभी स्टालों में सख्त हिदायते दी गई कुछ स्टालों पर नाराजगी व्यक्त भी की गई व कड़े निर्देश जारी किए गए। माइनिंग विभाग के मुख्य अधिकारी शिविर में यहां उपस्थित नहीं हुए थे जिसके लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उक्त अधिकारी के लिए शोकॉज नोटिश जारी करने के निर्देश दिए।

वहीं सांसद बृजमोहन अग्रवाल में मंच में अपने उद्बोधन में कहा की तिल्दा नेवरा में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण का बहुत शिकायतें हैं इस पर रोक लगाई जाए उन्होंने पुलिस व आबकारी विभाग को अवैध शराब पर नियमित कार्रवाई के निर्देश दिया।
साथ ही यह भी कहा कि समाधान शिविर में कितने लोगों की शिकायतों का निराकरण हुआ उसका एक सप्ताह के अंदर जवाब प्रस्तुत करने के लिए एसडीएम को बोला गया।उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण होना चाहिए, उन्होंने कहा कि जितने लोग शिविर में आए है सभी को शुगर बीपी की जांच हो।
वही मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक किसान कई दिनों से चक्कर काट रहा है लेकिन उसका कार्य नहीं हो रहा है, पटवारी ने उसका जमीन निरंक दिखाया है जबकि वह छोटा किसान है।उन्होंने इसके लिए ग्राम बिलाडी के पटवारी को 1 घंटे के अंदर निलंबन के आदेश दिए।
साथ ही तिल्दा नेवरा में हो रहे अतिक्रमण पर एक सप्ताह के अंदर चिन्हांकित कर उसे तोड़ने के निर्देश तहसीलदार को दिए अन्यथा एक सप्ताह के अंदर उसे भी सस्पेंड करने का मंच से ही घोषणा की एवं एसडीएम के लिए भी कहा कि अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो एसडीएम को भी सस्पेंड करने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का ही मतलब है कि लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए,उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के राज में चल रहे सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर की प्रशंसा भी की, मंत्री ने पुलिस विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वारदातों में काफी इजाफा हो रहा है इस पर अंकुश लगाई जाए उन्होंने कहा कि चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है, अपराध बढ़ रहा है लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है।उन्होंने कहा कि इस पर अतिशीघ्र करवाई किया जाए।
वहीं शिविर में कोयला रैक पॉइंट को बंद करने, सहित राशन दुकानों के चांवल आदि की भी शिकायतें को गई।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा, भाजपा नेता राम पंजवानी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रमेश रिंकू अग्रवाल दीपक शर्मा, डा खुमान वर्मा, पार्षद गण ईश्वर यदु, सतीश निषाद, सौरव गोलू जैन, रानी जैन,राजकुमार गेंडरे, लक्ष्मीचंद नागवानी, संतोष यादव, दिनेश साहू,मनोज निषाद, नरसिंह वर्मा, सुरेश वर्मा , दीपक वर्मा, तुलसी गौतम आदि सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित हुए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत