रीवा जोन में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार: एक दिन में 556 केस, 9 लाख की शराब जब्त IG गौरव राजपूत के निर्देश पर 6 जिलों में चला विशेष अभियान, 2515 लीटर से ज्यादा शराब बरामद

SHARE:

भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
रीवा। पुलिस महानिदेशक मप्र श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन में रीवा जोन में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। IG रीवा जोन गौरव राजपूत के मार्गदर्शन एवं DIG रीवा रेंज हेमंत चौहान के पर्यवेक्षण में 16 मई 2026 को एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया।
क्या हुई कार्रवाई:जोन के सभी 6 जिलों – रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मैहर और मऊगंज में समस्त थानों व चौकियों द्वारा एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान कुल 556 प्रकरण दर्ज कर 556 आरोपियों पर कार्रवाई हुई।
*कितनी शराब पकड़ी:*
– देशी शराब:1403.44 लीटर
– विदेशी शराब: 138.42 लीटर
– कच्ची/हाथभट्टी शराब: 974 लीटर
– कुल बरामदगी: 2515.86 लीटर
– अनुमानित कीमत: ₹9,00,549
*जिलेवार आंकड़े:* सबसे ज्यादा कार्रवाई सिंगरौली में 143 केस दर्ज हुए, जहां 472 लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई। रीवा में 139 केस में 426 लीटर देशी शराब जब्त हुई। सतना में 104, मैहर में 80, सीधी में 67 और मऊगंज में 23 प्रकरण दर्ज किए गए।
*अफसरों की भूमिका:* अभियान SP रीवा गुरकरन सिंह, SP सतना हंसराज सिंह, SP सीधी संतोष कोरी, SP सिंगरौली शियाज के. एम., SP मैहर अवधेश सिंह और SP मऊगंज सुरेन्द्र कुमार जैन के आदेशानुसार चलाया गया।
IG गौरव राजपूत ने कहा कि नशे के विरुद्ध यह मुहिम भविष्य में भी जारी रहेगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई