केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं प्रदर्शन

SHARE:

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा खाद्य सामग्री के बढ़े हुए दामों को लेकर आम जनता एवं व्यापारियों के बीच पहुंचकर चर्चा की गई तथा विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नाराजगी व्यक्त की गई।
कांग्रेसजनों ने कहा कि खाद्य तेल, दाल, चावल, आटा, मसाले सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम जनता, गरीब, मजदूर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया है।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि बढ़ती महंगाई से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार से खाद्य सामग्री के बढ़े हुए दामों पर तत्काल नियंत्रण करने एवं आम जनता को राहत देने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई कम करने की मांग उठाई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर यदु शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सेन ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक साहू महामंत्री लखेश साहू जिला कोषाध्यक्ष हेमचंद केसरवानी, जिला महामंत्री छल्ला साहू, पार्षद सुरेश धृतलहरे पूर्व अध्यक्ष ग्रामीण विक्रम गिरी, पूर्व सदस्य जिला पंचायत पद्मेश्वरी
साहू, अधिवक्ता संजय सोनी शहर महामंत्री नीरज बांधे पार्षद डिगेश्वरी रविंद्र नामदेव मोहन साहू महामंत्री भेनू साहू राजकुमार रजक, अजय भारती बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, व्यापारी मंडल अध्यक्ष गोल्डी मारईया, अभिषेक पटेल, संतोष साहू, खुलेश्वर साहू महामंत्री भावेश वर्मा, गौरव ध्रुव, इंटक जिला अध्यक्ष चीतेन्द्र वर्मा पवन दास मानिकपुरी, अभिषेक पटेल, पुरुषोत्तम यदु,मनोज यादव संतोष साहू फुलेश्वर साहू आयुष भाटपहरी, सुखदेव साहू तिलक कन्नौजे एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment