कमलेश रजक/दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
बलौदाबाजार। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। वही बलौदाबाजार यातायात पुलिस नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती के साथ चलानी कार्यवाही किया जा रहा है साथ ही नियमों का पालन करने वाहन चालकों को समझाइए भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में 18 मई को मुंडा चिरपोटा पुल के पास सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग किया गया। जिनमें बिना हेलमेट पहने,तीन सवारी, बिना कागजात,जैसे मामलों पर कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के निर्देशानुसार यातायात प्रभारी उप निरीक्षक प्रियेश जान के मार्गदर्शन एवं सहायक उपनिरीक्षक परमानंद गिलहरे के नेतृत्व में आरक्षक महेश भारती मनोज पटेल राकेश कुर्रे दिनेश हपका के द्वारा बिना कागजात और तीन सवारी 21 वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए 6500 का सम्मन शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस द्वारा मुंडा चिरपोटा पुल के पास नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर की जा रही जांच कार्यवाही से वाहन चालकों में हड़कंप गया था। वही यातायात पुलिस को देखकर चिरपोटा कोहरौद जामडीह के मार्ग की ओर जाने वाले कई वाहन चालक कार्यवाही से बचने नहर पार से भागते हुए नजर आए।
यातायात प्रभारी प्रियेश जान ने मीडिया के माध्यम से आम नागरिकों से अपील की अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट का उपयोग करें। साथ ही कहा कि प्रशासन का लक्ष्य सिर्फ राजस्व वसूली नहीं है बल्कि जीवन की रक्षा करना भी है। उन्होंने वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से यातायात नियमों की पालन करने का संदेश दिया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







