राधावल्लभ लाल ने खेली फूलों की होली -पुरुषोत्तम मास में राधावल्लभ मंदिर में हो रहे विविध मनोरथ

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/पालेन्द्र सिंह
मथुरा। वृन्दावन निकुंजनायक भगवान की प्रीति के लिए समर्पित विषिष्ट पुरुषोत्तम मास में तीर्थनगरी के मंदिरों में वर्षभर विविध त्यौहारों और पर्वों को मनाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राचीन राधावल्लभ मंदिर में अधिक मास के प्रथम दिन होली का पर्व मनाया गया। जिसमें ठाकुरजी ने भक्तों संग फूलों की होली खेली।
राधावल्लभ मंदिर में होली महोत्सव के आनंद से पुरुषोत्तम मास में भक्तजन निहाल हो गए। प्रातःकाल गोस्वामियों ने ठाकुरजी के प्रसादी पुष्पों को जैसे ही श्रद्धालुओं की ओर फेंका, राधावल्लभ श्रीहरिवंश के जयनाद से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। इस दौरान ठाकुरजी फूलों के महल में ही विराजित होकर दर्षन दे रहे थे। उन्होंने श्वेत वर्ण की पोषाक और श्वेत ही पाग, पटुका और मुकुट धारण कर रखे थे। लाड़ले राधावल्लभ की बांकी चितवन भक्तों के मन को बरबस ही अपनी ओर खींच रही थी। ठाकुरजी के समक्ष चांदी के पात्र में गुलाल भी रखा गया था। सेवायत मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में संपूर्ण पुरुषोत्तम मास पर्यन्त विविध वार्षिक मनोरथों का अनुष्ठान अविरल चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि यह भगवान की प्रीति का सर्वाेपरि मास है, जिसमें सभी को अपने आराध्य की भाव सेवा में समर्पित रहना चाहिए। इस अवसर पर गोविंद गोस्वामी, शोभित लाल गोस्वामी, उदय गोस्वामी, सुकृत गोस्वामी, गौरव गोस्वामी आदि ने भक्तों संग राधावल्लभ लाल के प्रतिनिधि के रुप में होली खेली।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment