भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री संजय दायमा के नर्मदापुरम संभाग प्रवास से कार्यकर्ताओ में जोश

SHARE:

संगठनात्मक बैठक, बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और नर्मदा दर्शन के साथ दौरा संपन्न

केसरिया हिंदुस्तान नर्मदापुरम पिपरिया संवाददाता नरेन्द्र बाल्मीक 9179289602

नर्मदापुरम– भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं संभागीय प्रभारी संजय दायमा का नर्मदापुरम संभाग प्रवास कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
भाजपा कार्यालय में आयोजित परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक में प्रदेश मंत्री संजय दायमा के साथ जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना, अजा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष राजू बकोरिया, जिला अध्यक्ष दिनेश चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष संदीप सोनकर सहित कई पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं में हरिप्रसाद गोलिया, मोहन गोलिया, मुकेश परिहार, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सीमा कैथवास, राममोहन अहिरवार, राजेन्द्र कुचबंदिया, राघवेन्द्र कुचबंदिया, राकेश अहिरवार, राजेश अहिरवार और जिला कार्यालय मंत्री रामसागर शामिल रहे।

प्रदेश अध्यक्ष के दौरे और कार्यकारिणी गठन पर चर्चा
बैठक में शीघ्र ही अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का नर्मदापुरम संभाग दौरा कराने और संगठन की कार्यकारिणी का गठन शीघ्र पूर्ण करने पर विशेष चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में संजय दायमा सहित सभी पदाधिकारियों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नर्मदा मैया के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

पदाधिकारियों ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत