कांग्रेस का देशभर में जनाधार लगातार घटता जा रहा इसी बौखलाहट में पेट्रोल डीजल एवं महंगाई पर कर रही गलत बयान बाजी : टिकेश्वर गबेल

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान से चंद्रशेखर बरेठ

सक्ती // जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने कांग्रेस द्वारा महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों एवं आर्थिक मुद्दों को लेकर किए जा रहे भ्रामक प्रचार और राजनीतिक बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश की जनता वास्तविक परिस्थितियों और वैश्विक चुनौतियों को भली-भांति समझती है।
उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व युद्धों, वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, ऊर्जा संकट और सप्लाई चेन बाधाओं जैसी गंभीर परिस्थितियों का सामना कर रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध, मध्य पूर्व में तनाव तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने मजबूत आर्थिक प्रबंधन और दूरदर्शी नीतियों के माध्यम से देश को स्थिरता प्रदान की है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से पेट्रोल एवं डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में कमी की थी तथा सभी राज्यों से वैट कम कर जनता को राहत देने की अपील भी की थी। भाजपा शासित कई राज्यों ने केंद्र सरकार की अपील का सम्मान करते हुए पेट्रोल एवं डीजल पर राज्य करों में कटौती कर आमजन को राहत पहुंचाने का कार्य किया।जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में भी भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई देशों की तुलना में नियंत्रित हैं।कांग्रेस को जनता को गुमराह करने के बजाय यह बताना चाहिए कि जिन राज्यों में उनकी सरकारें हैं वहां पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करने के लिए क्या कदम उठाए गए।उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में कांग्रेस सरकार घरेलू कुप्रबंधन, गिरते रुपये और बढ़ते विदेशी व्यापार घाटे से जूझ रही थी। उस समय आर्थिक कमजोरी के कारण लोगों से सोना खरीदने तक की अपील की गई थी। वहीं आज भारत वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व कर रहा है और दुनिया भारत को एक मजबूत एवं विश्वसनीय अर्थव्यवस्था के रूप में देख रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और छोटे व्यापारियों को लगातार लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना जैसी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता से दूर होने की निराशा में अनर्गल बयानबाजी कर रही है, जबकि देश की जनता विकास, सुशासन, मजबूत नेतृत्व और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ी है। आज का भारत सामूहिक संकल्प, आत्मनिर्भरता और मजबूत वैश्विक पहचान के साथ विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई