आज करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों का विधायक सुदेश राय करेंगे भूमि पूजन और लोकार्पण

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर। आज भूमिपूजन, लोकार्पण कार्यक्रम होंगे। विधायक सुदेश राय बुधवार को दौरे पर रहेंगे। विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक सड़क और हर घर तक विकास के संकल्प को पूरा करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में विधायक सुदेश राय सीधे जनता से फीडबैक लेंगे। आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बाउंड्री वॉल और सड़क निर्माण सहित कमरों के निर्माण का भूमि पूजन लोकार्पण विधायक सुदेश राय करेंगे। सरपंच भाजपा नेता कार्यकर्ता ग्रामीण जन विधायक सुदेश राय का स्वागत कर आभार व्यक्त करेंगे।
ग्राम वासियों के द्वारा मुंगावली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक सुदेश राय स्थानीय जनपतिनिधियों
बुजुर्गों माता बहनों की विशेष उपस्थिति में 54 लाख 38 हजार रूपए से बनने वाले 2 कक्ष, 2 लैब, व बाउंड्रीवाल निर्माण का भूमि पूजन करेंगे। इसी प्रकार दोपहर 1 बजे विधायक सुदेश राय की विशेष उपस्थिति में ग्राम सेमरादांगी से बरखेड़ा रोड निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न होगा । इस सड़क की लंबाई – 3.8 किलोमीटर होगी सड़क निर्माण पर 356.08 लाख रुपए खर्च आएगा। दोराहा नहर से चैनपुरा तक हुए डामरीकरण कार्य का लोकार्पण विधायक सुदेश राय करेंगे। इस सड़क निर्माण पर 75.05 लाख रूपए की लागत आई है।
अहमदपुर ग्राम पंचायत में 2 कक्ष, 2 लैब, व गेट का निर्माण -64.91 लाख रुपए से किया जाएगा। कार्यक्रम पूजन कर्यक्रम विधायक राय की उपस्थिति में संपन्न होगा।
विधानसभा क्षेत्र के चरनाल में 2 करोड़ 95 लाख रुपए से बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर नवीन भवन का विधायक सुदेश राय शुभारंभ करेंगे। शाम 4 बजे श्यामपुर में 7 कक्ष, बाउंड्री वाल, शौचालय व रोड निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम होगा। इस कार्य की लागत 108.62 लाख रुपए है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत