संवाद से संपूर्ण समाधान” शिविर बना जनआस्था और सुशासन का महाकेंद्र, 341 से अधिक आवेदनों पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई सोमनाथ से राष्ट्र गौरव तक: प्रधानमंत्री मोदी के लाइव संदेश ने शिविर में भरा नई ऊर्जा का संचार

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत केसौड़ा में आयोजित विशाल जनसमस्या निवारण शिविर जनविश्वास, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। “संवाद से संपूर्ण समाधान” की भावना के साथ आयोजित इस भव्य शिविर में 17 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों की अभूतपूर्व सहभागिता देखने को मिली।ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे प्राप्त करते हुए अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनमें बड़ी संख्या में मामलों का मौके पर ही निराकरण कर तत्काल राहत प्रदान की गई।
इस दौरान शिविर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सीधा प्रसारण भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शिविर स्थल पर बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं हजारों ग्रामीणजनों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ देखा एवं सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान पूरे परिसर में विशेष ऊर्जा, उत्साह और गौरव का वातावरण दिखाई दिया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने शोभनाथ मंदिर की एक मनमोहक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि प्रभास पाटन के तट पर स्थित सोमनाथ मंदिर श्रद्धा, भक्ति और भारत की सनातन संस्कृति का दिव्य एवं अमर प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पावन मंदिर सदियों से भारत की आस्था, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत का गौरवशाली केंद्र रहा है। अनेक बर्बर आक्रमणों, विदेशी हमलों और कठिन कालखंडों का सामना करने के बावजूद सोमनाथ मंदिर आज भी अडिग खड़ा है और पूरे देश को शक्ति, साहस तथा उम्मीद का संदेश देता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की अमर संस्कृति, अटूट विश्वास और आत्मबल का प्रतीक है, जो हर भारतीय को प्रेरणा प्रदान करता है। उनके उद्बोधन को सुनते हुए शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने गर्व और उत्साह का अनुभव किया।
सीधा प्रसारण के दौरान कई ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के संबोधन और सोमनाथ मंदिर की ऐतिहासिक महत्ता को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों का स्वागत करते हुए इसे भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय गौरव से जोड़ने वाला प्रेरणादायी संदेश बताया।प्रधानमंत्री के इस प्रेरक संबोधन ने जनसमस्या निवारण शिविर के वातावरण को और अधिक उत्साहपूर्ण, प्रेरणादायी एवं जनजागरूकता से परिपूर्ण बना दिया।

इस जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम पंचायत अक्तवार, च्यूल, जूईली, राँपा, मैनपुर, दुधांसी, खमरौध, बड़वार, बेनीपुरा, केसौड़ा, बड़गांवकला, मनियारी, घघरा, भगवानपुर, बरहोरी, ओहनिया एवं सेमरिया के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। सुबह से ही शिविर स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। ग्रामीण अपनी समस्याओं, मांगों और आवेदनों के साथ शिविर में पहुंचे, जहां अधिकारियों ने गंभीरता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ उनकी समस्याएं सुनीं। कई मामलों का तत्काल निराकरण कर हितग्राहियों को मौके पर ही राहत प्रदान की गई, जबकि शेष आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा में समाधान हेतु संबंधित विभागों को सौंपा गया।

इस शिविर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, बिहान योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, पुलिस विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, आयुष विभाग, जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, क्रेडा तथा आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक एवं उपयोगी स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

अपर कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं तथा लंबित मामलों का भी शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत