दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान जिला ब्यूरो मुकेश कुमार सुपौल
छातापुर थाना क्षेत्र के चुन्नी वार्ड 7 स्थित अनंत मंदिर के समीप चुन्नी नहर पर सोमवार रात्रि करीब 9 बजे बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यक्ति को हथियार के बल पर लूट का शिकार बना लिया। बदमाशों ने पीड़ित से नगदी और बाइक लूट ली, लेकिन रास्ते में पेड़ गिरा होने के कारण बाइक छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की पहचान अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तामगंज निवासी राजेश यादव के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह महम्मदगंज पंचायत के हसनपुर गांव स्थित अपने परिचित के यहां जा रहे थे। सोमवार रात करीब 9 बजे जब वह चुन्नी नहर के पास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने हथियार सटाकर जान से मारने की धमकी दी और करीब सात हजार रुपये नगद समेत उनकी बाइक छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक लेकर फरार होने लगे, लेकिन घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर नहर पुल के पास बांस का पेड़ गिरा होने से रास्ता बाधित मिला। आगे बढ़ने का रास्ता बंद देख बदमाश पकड़े जाने के डर से बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित ने परिजनों व पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही छातापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







