दिनेश शुक्ला
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
आलोट
नगर के अनादि कल्पेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में परंपरा अनुसार इस वर्ष भी भव्य मनोरंजन मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नगरवासी पहुंचकर झूले, चकरी, मौत का कुआं, सर्कस सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद ले रहे हैं। मंदिर परिसर में की गई आकर्षक विद्युत सज्जा लोगों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है।
खरीदारी और खानपान का भी आनंद नगर परिषद द्वारा आयोजित इस मेले में सैकड़ों दुकानें लगी हैं, जहां लोग खाने-पीने की वस्तुओं, बच्चों के खिलौनों एवं गृह उपयोगी सामान की खरीदारी कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच आइसक्रीम, गन्ने का रस और तरबूज का भी लोग जमकर आनंद उठा रहे हैं।
मेले के तहत प्रतिदिन सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज मेले में विशेष आकर्षण के रूप में अघोरी नृत्य का आयोजन होगा। बाहर से आए कलाकारों की प्रस्तुतियां लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।
पशु मेले से मनोरंजन मेले तक का सफर जानकारी के अनुसार पहले यह मेला पशु मेले के रूप में प्रसिद्ध था, लेकिन समय के साथ पशुओं की उपयोगिता कम होने से अब यह मनोरंजन मेले के रूप में
अपनी अलग पहचान बना चुका है।
अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील- नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक जैन ‘बंटी’ ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मेले में आमजन की सुविधा और मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले का आनंद लेने की अपील की।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







