सुसनेर। भाजपा मंडल की कामकाजी बैठक का आयोजन बुधवार को जिलाध्यक्ष ओम मालवीय के मुख्य आतिथ्य, मण्डल प्रभारी आभा चोपड़ा, जिला उपाध्यक्ष डॉ गजेन्द्र सिंह चंद्रावत व सजनसिंह कलारिया, नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी, जनपद उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव के विशेष आतिथ्य व मण्डल अध्यक्ष डॉ सौरभ जैन की अध्यक्षता में सोयत रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय पर किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश में हमारी सरकार है इसके पीछे पार्टी के कार्यकर्ताओं का संघर्ष है। भाजपा का कार्यकर्ता व्यक्ति के लिए नही विचार धारा के लिए काम करता है। यही कारण है कि आज पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनी है। जिलाध्यक्ष ने बैठक में सर्वाधिक उपस्थिति पर बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं की पार्टी के प्रति समर्पण की सराहना की। जिला उपाध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी आभा चोपड़ा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक पदाधिकारी प्रवास करे इसके लिए रचनात्मक बैठके संगठन नेतृत्व ने शुरू की। यही हमारी सफलता का मंत्र होगा। स्वागत भाषण अध्यक्ष डॉ सौरभ जैन ने दिया। संचालन मण्डल महामंत्री लखन सेन ने किया व आभार कालुसिंह नाहरखेड़ा ने माना। इस अवसर पर मण्डल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहें। जानकारी मीडिया प्रभारी दीपक जैन ने दी।
फोटो –
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







