नेशनल लोक अदालत 09 मई को

SHARE:

श्योपुर, स्थानीय संपादक बंटी सोनी दैनिक केसरी हिंदुस्तान
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के दिशा-निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कपिल मेहता के मार्गदर्शन में 09 मई 2026 (शनिवार) को जिला न्यायालय श्योपुर एवं तहसील न्यायालय विजयपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
उक्त नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लबित राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, सिविल प्रकरण, बैंक रिकवरी, एन. आई एक्ट की धारा 138, क्लेम प्रकरण, लेबर डिस्प्यूट विद्युत एवं जलकर, पारिवारिक विवाद भूमि अधिग्रहण, राजस्व प्रकरण (जिला न्यायालय में लंबित) के साथ-साथ विभिन्न विभागों के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में एन आई एक्ट की धारा, 138, क्लेम प्रकरण, लेबर डिस्प्यूट विद्युत, नगर पालिका से संबधित कर एवं जलकर तथा अन्य राजीनामा योग्य पारिवारिक प्रकरण, आपराधिक प्रकरण एवं सिविल प्रकरणों का निराकरण भी किया जावेगा। जो पक्षकार राजीनामा के माध्यम से अपने प्रकरणों का निराकरण कराना चाहते है वे कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment