सावित्रीबाई फुले महासंघ के राज्य इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900

तिल्दा नेवरा सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला शिक्षक महासंघ (पंजीकृत), नई दिल्ली, के द्वारा संगठनात्मक विस्तार के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य इकाई का गठन कर राज्य पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजधानी रायपुर के वृन्दावन हाल में गरिमामय ढंग से आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा सांसद , अध्यक्षता महासंघ की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लता एस मुल्लूर ने किया। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में स्वाति वर्मा सभापति संचार एवं सकर्म जिला पंचायत रायपुर , डॉ सारिका एस गंगा राष्ट्रीय महासचिव , राष्ट्रीय सहसचिव कल्पना बुतरेड्डी , अनसूया देवी पी एस , भाग्याम्मा , सिधोज कविता , राजश्री ए सज्जेश्वर , राष्ट्रीय संगठन सचिव प्रभावती एल , शांताबाई बिरादर , अतिथि वक्ता के रूप में नर्मदा प्रसाद मिश्र , डॉ मनीषा वत्स , विष्णुदत्त बघेल ,रूचि वर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक लोकेश कुमार वर्मा उपस्थित हुए।

राज्य इकाई के पदाधिकारियों को राष्ट्रीय सहसचिव राजश्री ए सज्जेश्वर के द्वारा पद व दायित्व का शपथ दिलाया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भारती वर्मा , कोषाध्यक्ष नीलम वर्मा , उपाध्यक्ष सुमन जार्ज , सहसचिव सरोजनी देवी साहू , नीता यादव ,शीतल बैस, संगठन सचिव गीता साहू, अम्बिका वर्मा , संभाग अध्यक्षों के रूप में दीप्ती दीक्षित, श्वेता ठाकुर, संतोषी डनसेना , भुनेश्वरी लहरे एवं सईदा खान ने शपथ लिया।
कार्यक्रम संयोजक लोकेश कुमार वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष्क भारती वर्मा द्वारा सावित्रीबाई फुले पर लिखित पुस्तक “प्रेरणा की ज्योति ” एवं संतोषी डनसेना की काव्य संग्रह “अनुभव के अंकुर ” का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से आए सक्रिय एवं नवाचारी शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों बालिका शिक्षा , महिला सशक्तिकरण , सामाजिक व साहित्यिक जागरूकता , शिक्षा में नवाचारी पहल के लिए सम्मानित किया गया।
रायपुर जिले की शिक्षिका ममता अहार के द्वारा सावित्रीबाई फुले के जीवन पर केन्द्रित एकल नाटिका का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि राष्ट्रनिर्माण में नारीशक्ति की भूमिका अतुलनीय है, नारी अगर शिक्षिका हो तो राष्ट्रनिर्माण में अमूल्य योगदान देती है ,आपके महासंघ के माध्यम से इस दिशा में किए जा रहे पहल की सराहना करते हुए , मैं आप सबको बधाई देती हूँ ।
महासंघ की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लता एस मुल्लूर ने कार्यक्रम में महासंघ के कार्यों और आगामी कार्य योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के शिक्षकों का उत्साह देखते हुए प्रसन्नता हो रही है | आप सभी ऊर्जा और उत्साह से भरे हुए है, हम निश्चित रूप से यहाँ पर सावित्रीबाई फुले के बताये आदर्शों को पालन करने में सफल हो पाएंगे | कार्यक्रम को अतिथि वक्ताओं
के द्वारा संबोधित करते हुए सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम का संचालन महेंद्र कुमार पंत एवं आभार प्रदर्शन नीलम वर्मा द्वारा किया गया |

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई