दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी /मनेंद्रगढ़
सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री के साथ आरोपी द्वारा लंबे समय से अनुचित व्यवहार एवं दैहिक शोषण किया जा रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 108/2026 दर्ज किया।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पीड़िता व प्रार्थी के बयान दर्ज किए गए, चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मो. आयान (23 वर्ष), निवासी मौहारपारा, मनेंद्रगढ़ को चिन्हित कर 29 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी विवेक पाटले के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।
सराहनीय भूमिका निरीक्षक विवेक पाटले, उपनिरीक्षक जया लक्ष्मी, प्रधान आरक्षक सुनील रजक, महिला आरक्षक उषा रजवाड़े एवं आरक्षक परमित की विशेष भूमिका रही।मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर पुलिस “जनसेवा, सुरक्षा एवं न्याय के लिए सदैव प्रतिबद्ध”।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







