कलेक्टर ने स्वयं भरा ऑनलाइन स्व-गणना फार्म कल से शुरू होगी जनगणना, नागरिकों से सहयोग की अपील

SHARE:

श्योपुर, स्थानीय संपादक बंटी सोनी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जनगणना सेल्फ इन्यूमरेशन प्रक्रिया के तहत कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सुश्री शीला दाहिमा द्वारा आज स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना (Self Enumeration) फॉर्म भरा गया। उन्होंने जनगणना-2027 अंतर्गत कल 01 मई से शुरू हो रहे जनगणना कार्य में नागरिकों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि प्रगणकों को जानकारी प्रदान करें।
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सुश्री शीला दाहिमा ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत एकत्र की गई सभी व्यक्तिगत जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रहेंगी और किसी भी न्यायालय, जांच या अन्य प्रयोजन के लिए साक्ष्य के रूप में उपयोग नहीं की जा सकेंगी। डिजिटल माध्यम से जनगणना 2027 में यह समस्त जानकारी डिजिटल माध्यम से मोबाइल एप और पोर्टल के जरिए एकत्र की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे जनगणना कार्य के दौरान जनगणना अधिकारियों को सही और पूर्ण जानकारी प्रदान करें, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा कि जनगणना का महत्वपूर्ण कार्य 01 मई से शुरू हो रहा है, प्रथम चरण में मकान सूचीकरण तथा मकानों की गणना का कार्य किया जायेगा, इसके लिए जिले में 1379 एचएलबी अर्थात हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाये है, इन 1379 ब्लॉको में कल 01 मई से गणना कार्य की शुरूआत होगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत