एस.एस. इंटर कॉलेज, करमही के मेधावियों का हिंदुस्तान ओलंपियाड सम्मान समारोह में भव्य सम्मान

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान ब्यूरो चीफ मनीष कुमार कन्नौजिया महाराजगंज

हिंदुस्तान ओलंपियाड मेधावी सम्मान समारोह में जिले का गौरव बढ़ाने वाले एस.एस. इंटर कॉलेज, करमही (महराजगंज) के मेधावी छात्र-छात्राओं को भव्य रूप से सम्मानित किया गया।
वर्ष 2026 की हाईस्कूल परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाली आयुषी चौधरी तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में 7वां स्थान हासिल करने वाली आस्था चौधरी की उपलब्धियां पूरे जनपद के लिए प्रेरणास्रोत बनीं।
इसी क्रम में गणित विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं — आंचल गुप्ता, आलोक गौण और रमजान अंसारी — को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान महराजगंज के होटल लेग्रेंड में माननीय जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) एवं बीएसए महराजगंज के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
विद्यालय की वर्ष 2022 से 2026 तक की लगातार शानदार उपलब्धियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि एस.एस. इंटर कॉलेज केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि उत्कृष्टता की पहचान बन चुका है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अजय कुमार मिश्र एवं प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार मिश्र ने सभी विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment