बंजारी रेत खदान से खुले आसमान मे बिना तिरपाल के हाईवा से ओवरलोड रेत का किया जा रहा हैं परिवहन,सड़क सुरक्षा के नियमों के उड़ाई जा रही हैं धज्जियां

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली |जिले के सरई तहसील क्षेत्र बंजारी रेत खदान से खुले आसमान मे बिना तिरपाल के पूरी तरह बेखौफ़ होकर कराया जा रहा हैं रेत परिवहन,यह न केवल पर्यावरण और सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे जान-माल का बड़ा खतरा भी होने की संभावनाएं रहती हैं
प्रशासन और परिवहन विभाग व जिम्मेदार अधिकारी भी बने हैं मूकदर्शक सरई तहसील अंतर्गत बंजारी के चारों तरफ से ट्रकों में खुले आम बालू,भरकर परिवहन किया जा रहा है।नियमों के अनुसार इन वाहन चालकों को तिरपाल ढांक कर परिवहन किया जाना चाहिए किन्तु ऐसा नहीं हो रहा है।अधिकांश लोकल चलने वाली किसी भी गाड़ियों में तिरपाल ढांक के परिवहन नहीं किया जा रहा है।वाहनों में रखे इन रेता के कणों से पीछे आ रहे राहगीरों व गाड़ियों मे चल रहें लोगों के आंखों व मुंह में यह कण घुसने से आंखों व शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। इस तरह की अनेकों वाहने प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरती है पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा इसे कभी भी गंभीरता से नहीं लिए जाने के कारण नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए गाड़ियां चलाई जा रही है। इन वाहनों में खुले में बगैर तिरपाल के परिवहन किए जाना कानूनी अपराध है|

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment