जिलाधिकारी ने किया तीन गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण, किसानों की सुनीं समस्याएं

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनपद मथुरा के राया मंडी स्थित तीन गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया, जिसमें खाद्य विभाग का राया उप मंडी प्रथम एवं राया उप मंडी द्वितीय तथा एफ0सी0आई0 का राया उप मंडी भारतीय खाद्य निगम शामिल था। जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह ने राया स्थित गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया तथा बोरी की उपलब्धता, वेटिंग मशीन, छन्ना, डस्टर, नमी मापक यंत्र आदि का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गेहूं खरीद की व्यवस्था, भंडारण, तौल प्रक्रिया और किसानों को हो रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थिति किसानों से वार्ता की, उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा क्रय केंद्र के प्रभारी को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि किसानों को गेहूं बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। छाया, पंखा, कूलर, पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पारदर्शी तौलरू उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक कांटे की जांच की और निर्देश दिया कि तौल पूरी पारदर्शिता के साथ हो। बिचौलियों पर सख्त नजर रखी जाए। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि देरी पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी। बोरियों का उचित रखरखाव और बारिश से बचाव के लिए तिरपाल आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। खरीदे जा रहे गेहूं की नमी और गुणवत्ता मानकों की जांच सख्ती से करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से सीधे संवाद भी किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने किसानों को गुड खिलाया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिले। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य रुपए 2585 है। उन्होंने किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने हेतु प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सख्त निर्देश दिए कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मंडी निरीक्षक को निर्देश दिए मंडी परिसर में साफ सफाई की उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment