गौ सम्मान हेतु ग्वालियर ज़िले की सभी तहसीलों में तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन प्रमुख रूप से आदर्श गौशाला लाल टिपारा से स्वामी ऋषभ देवानंद जी महाराज,

SHARE:

 

दैनिक केसरीया हिंदुस्तान
ग्वालियर 27 अप्रैल 2026 एकादशी के पावन अवसर पर “गौ सम्मान अभियान” के अंतर्गत आज प्रातः 10:00 बजे गौ माता चौक, रामराजा मंदिर से तहसील टप्पा मुरार तक एक भव्य पदयात्रा निकाली गई। इस यात्रा में लगभग 500 लोगों ने सक्रिय सहभागिता की, जबकि अभियान के समर्थन में 5000 से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षर संकलित किए गए।
यात्रा में मुरार क्षेत्र के साथ ही पुरानी छावनी , क़िला गेट -हजीरा क्षेत्र ,सिटी सेंटर क्षेत्र ,के विभिन्न मठ-मंदिरों, गौशालाओं के संत-महंत, सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा का विशेष आकर्षण यह रहा कि गौमाता को सजीव स्वरूप में आगे-आगे ले जाया गया, जिससे श्रद्धा एवं जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचा।
अभियान के अंतर्गत “गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान” प्रदान करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम चार प्रतियों में ज्ञापन तैयार कर मुरार क्षेत्र में यह ज्ञापन तहसीलदार श्री सुरेश यादव को सौंपा गया। इसके साथ ही पुरानी छावनी तहसील में ग्वालियर तहसील में ज़िलाधीश कार्यालय सिटी सेंटर पर सैकड़ों की संख्या में गौसेवा लोगों ने एकत्रित होकर गोमाता को राष्ट्रमाता बनाए जाने हेतु तहसीलदार को ज्ञापन दिया
इस अवसर पर प्रमुख रूप से आदर्श गौशाला लाल टिपारा से स्वामी ऋषभ देवानंद जी महाराज, रतवाई ग्राम पंचायत गौशाला से सोनू बाबा, रामराजा सरकार के महंत, संत हर्षित गौर मुंबई से पधारी अभिनेत्री गौरी, तथा गौसेवक प्रमोद परमार ,मनोज तिवारी अरुण तिवारी, कुंज बिहारी शर्मा, शेखर तोमर, खुशबू शर्मा,किशन नरवरिया, चिराग गर्ग ,दीपक श्रीवास, निगम तोमर, हरिओम शर्मा,मोहित जोशी,रजत सविता,गौरव शर्मा,विष्णु शर्मा, सत्येंद्र यादव, विवेक दीक्षित, सुनील पाल, शिवकुमार शर्मा, योगेश तोमर एवं निखिल राजपूत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।##gwaliormp
संत समाज ने विश्वास व्यक्त किया कि जिस शासन ने भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया है, वही गौमाता के सम्मान हेतु भी सकारात्मक एवं सार्थक निर्णय लेगा।

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई