थांदला के देवीगढ़ में आर्याव्रत पत्रकार संघ की बैठक संपन्न

SHARE:

रिपोर्ट धीरज वाघेला थांदला

थांदला के समीप देवीगढ़ हनुमान मंदिर पर रविवार को आर्याव्रत पत्रकार संघ की तहसील इकाई द्वारा एक आवश्यक बैठक संपन्न की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही थांदला तहसील अध्यक्ष धीरज वाघेला द्वारा स्वागत भाषण कर अतिथियों एवं पत्रकारों का स्वागत वंदन किया बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरीश राठौर ने बताया कि हम सभी मिलकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे और जल्द से जल्द पूरे जिले में पदाधिकारी का गठन किया जाएगा इसी तरह में हरीश राठौर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलीम शेरानी ने कहा कि यदि कोई पत्रकार निष्पक्ष होकर अपनी जिम्मेदारी निभाता है तो संगठन उसके मान सम्मान और सुरक्षा के लिए हर स्तर तक लड़ाई लड़ने को तैयार है । बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलीम शेरानी तथा। साथ ही विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के लिए पेटलावद के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार मनोज पुरोहित को नियुक्त किया गया और महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष के लिए कुमारी पिंकी पाठक को मनोनीत किया गया।आर्यावर्त पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष के लिए मोहन परमार, कादर शेख, एवं विवेक व्यास, ग्रामीण से पपेस डामोर, को मनोनीत किया गया तथा जिला सचिव के लिए राजू धानक एवं जिला महामंत्री के लिए हरीश पंचाल को मनोनीत किया गया,थांदला तहसील अध्यक्ष धीरज वाघेला को कुछ दिन पहले नियुक्त किया गया था ।आर्यावर्त पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष हरीश राठौर की उपस्थिति में राजेश जेन को महामंत्री बनाया गया साथ ही संदीप वर्मा को उपाध्यक्ष, कुलदीप वर्मा को सचिव नियुक्त किए गए आर्यावर्त पत्रकार संघ के ग्रामीण अंचल के अध्यक्ष उमेश पाटीदार की नियुक्ति की गई इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलीम शेरानी जिलाध्यक्ष हरीश राठौर ,मनोज पुरोहित, समकित तलेरा, मोहन परमार, जीवन लाल राठौड़, संजय उपाध्याय, राजू राठौड़ ,धिरज वाघेला इमरान खान ,हरीश पंचाल, विवेक व्यास ,पिंकी पाठक उमेश पाटीदार, पपेस डामोर, कादर शेख, कुलदीप वर्मा, संदीप वर्मा, निरंजन शर्मा, शाहिद खान जावेद खान, राजू धानक, संदीप खत्री सहित कई सदस्य मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार विवेक व्यास द्वारा किया गया आभार पिंकी पाठक द्वारा किया गया

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत