दैनिक केसरिया हिंदुस्तान ब्यूरो घघुली महाराजगंज
महराजगंज जनपद के घघुली थाना का एक मारपीट का विडियों तेजी से वायरल हो रहा है वायरल विडियों में आप देख सकते है की एक पुलिस कर्मी और एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहा है वही वायरल
विडियों को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बड़ी कार्रवाई की है करते हूए विकलांग रिक्शा चालक के साथ मारपीट करने वाले आरोपी के विरुद्ध ने मुकदमा पंजीकृत हुआ है और उक्त प्रकरण में जांच के आदेश भी दिये है और हेड कांस्टेबल निलंबित को निलंबित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी सिसवा चौराहे पर एक व्यक्ति द्वारा एक विकलांग रिक्शा चालक के साथ मारपीट की जा रही थी सूचना के आधार पर थाना घुघली पर नियुक्त हेड कांस्टेबल विनय कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे।
वही मौके पर पाया गया कि रामउग्रह पुत्र पतिराज रिक्शा चालक निवासी ग्राम पकड़ी सिसवा थाना घुघली, जनपद महराजगंज शराब के नशे में भकोल शर्मा पुत्र जयराम शर्मा उम्र लगभग 50 वर्ष विकलांग के साथ मारपीट कर रहा था।
पुलिसकर्मी द्वारा दोनों व्यक्तियों को अलग कर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया गया, किन्तु आरोपी राम उग्रह पुलिस कर्मी से ही उलझने लगा तथा दुर्व्यवहार करने लगा, स्थिति को नियंत्रित करने हेतु आरोपी राम उग्रह को नियमानुसार हिरासत में लिया गया तथा थाना घुघली लाया गया,पीड़ित भकोल शर्मा की तहरीर के अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को हिरासत मे लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई ।
वही पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों द्वारा आचरण की मर्यादा का पालन अनिवार्य है। किसी भी प्रकार का अशोभनीय व्यवहार या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







