हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
हमीरपुर। मौदहा क्षेत्र के ग्राम तिंदुही में पति द्वारा खाना बनाने को कहने से आक्रोशित होकर पत्नी ने अपने मासूम बेटे समेत सल्फास की गोली निगल ली। यह देखकर उसके पति ने उन्हे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने मां बेटे का प्राथमिक उपचार कर उन्हें मुख्यालय रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र मौदहा के ग्राम तिंदुही निवासी मोहित कुशवाहा ने रविवार की सुबह अपनी पत्नी कीर्ति 26 वर्ष से सुबह खाना बनाने को कहा। नाराज कीर्ति ने अपने एक वर्षीय मासूम बेटे हिमांशु को सल्फास की गोली खिलाने के बाद स्वयं सल्फास की गोली निगल ली। उनकी हालत बिगड़ते देख उसके पति व परिजनों ने उन्हे आनन -फानन सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने मां बेटे की हालत नाजुक देख उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें मुख्यालय रेफर कर दिया।
बताते हैं कि मोहित कुशवाहा मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। इसलिए काम पर जाने के पहले सुबह उसने कीर्ति से खाना बनाने को कहा था। मोहित का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। विवाह के बाद से ही पति पत्नी में मनमुटाव होने के चलते कीर्ति अपने मायके टीहर में एक साल तक बनी रही। छः माह पूर्व वह अपने पति के साथ रहने लगी थी। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। सदर अस्पताल से रिफर होकर कीर्ति कानपुर के हैलट अस्पताल के आईसीयू में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। हालांकि उसके बेटे हिमांशु की हालत में सुधार बताया गया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







