कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने आज स्वच्छता सर्वेक्षण-2025 अंतर्गत टीकमगढ़ नगर में स्वच्छता हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पलेरा से संवाददाता अटल यादव पत्रकार

टीकमगढ़।। इस दौरान कलेक्टर श्रोत्रिय ने वार्ड क्र. 21 में वार्ड वासियों से स्वच्छता के संबंध में चर्चा की एवं समस्याओं को सुना। तत्पश्चात श्रोत्रिय ने वार्ड क्र.21 में स्थित शासकीय शराब की दुकान से समीप बहुत कचरा एकत्रित पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्रवाही करते हुए दुकान संचालक पर 10 हजार रूपये का चालान करने के लिए निर्देशित किया तथा शाम तक कचरा साफ करने एवं आगे कचरा नहीं फैलाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर निर्देशानुसार नगर पालिका टीकमगढ़ द्वारा कार्रवाही करते हुये दुकान परिसर के समीप नाश्ते की दुकान/गुमटियों से सिंगल यूज्ड प्लास्टिक जब्त किया गया।इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका टीकमगढ़ अध्यक्ष अंजली शर्मा, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका टीकमगढ़ अभिषेक खरे, अन्य जनप्रतिनिधि, सीएमओ टीकमगढ़ ओमपाल सिंह भदौरिया सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment