सड़क सुरक्षा विशेष अभियान – जिला छिंदवाड़ा

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान तहसील ब्यूरो आशीष सूर्यवंशी जुन्नारदेव

छिंदवाड़ा जुन्नारदेव :- छिंदवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में शहर भर मे यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से दिनांक 26 अप्रैल को विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया!
इस अभियान के अंतर्गत ऑटो व अन्य वाहनों की सघन जांच की गई तथा आवश्यक दस्तावेजों जैसे बिना हेलमेट सीटबेल्ट बगल में सवारी काली फिल्म तेज गति वाहन चलाना आदि की जांच सुनिश्चित की गई साथ ही वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर उनके विरुद्ध विधिसम्मत चालानी कार्रवाई की गई तथा उन्हें नियमों के पालन हेतु समझाइश भी दी गई!
इस अभियान का संचालन स्वतः उप-पुलिस अधीक्षक रामेश्वर चौबे के नेतृत्व में थाना प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक प्रकेश तिवारी एवं समस्त यातायात स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही!
इस अभियान के दौरान इस प्रकार चालानी कार्यवाही की गई (1)बिना हेलमेट वाहन संचालन 195 प्रकरण पर ₹58,500 (2) बिना सीट बेल्ट के संचालन 20 प्रकरण पर ₹10,000 (3) यातायात संकेतों का उल्लंघन 08 प्रकरण पर ₹4000 /- (4) तेज गति से वाहन संचालन 06 प्रकरण पर ₹6000 (5) काली फिल्म लगी होना प्रकरण 02 पर ₹1000 (6) चालक के व्दारा बगल में सवारी बैठाना 01 पर ₹500 रूपये (7) नंबर प्लेट विधिवत् ना होना प्रकरण 13 पर ₹6500 (8) वाहन के दस्तावेज पेश न करना प्रकरण 12 पर ₹6000 (9) नोपार्किंग में वाहन खड़ा करना प्रकरण 09 पर ₹4500 (10) दोपहिया वाहन मे तीन सवारी बैठना प्रकरण 02 पर ₹1000 समन शुल्क की राशि वसूल की गयी!
वही विशेष अभियान के तहत (1) बस का परमिट न होना प्रकरण 01 पर ₹10000 (2) वाहन चालक व्दारा वर्दी धारण न करना प्रकरण 07 पर ₹3500 (3) वाहन में पात्रता से अधिक सवारी बैठाना प्रकरण 02 पर ₹800 (4) वाहन की पी.यू.सी. न होना प्रकरण 02 पर ₹2000 समन शुल्क की राशि वसूल की गयी इस प्रकार कुल 280 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर ₹ 114,300/- समन शुल्क वसूल किया गया!
यातायात पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें सुरक्षित वाहन चलाएं तथा दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें यातायात पुलिस द्वारा इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रखे जायेंगे जिससे सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके!

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment