दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो सिवनी
कागजों में चमक जमीन पर बदहाली बरघाट जनपद के गोरखपुर में स्नान घाट बना भ्रष्टाचार का नमूना सुशासन के दावों के बीच जनता ने पूछा साहब जांच होगी या दब जाएगा मामला
बरघाट जनपद पंचायत के सीईओ की मौजूदगी में ग्राम पंचायत गोरखपुर में बना स्नान घाट अब विकास नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का जीवित सबूत बन चुका है करीब 20 लाख रुपये की लागत से तैयार इस निर्माण ने अब बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं क्या जनता के पैसों से खुलेआम खेल खेला गया ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच सचिव और इंजीनियर की तिकड़ी ने मिलकर ऐसा खेल रचा कि कागजों में विकास चमकता रहा लेकिन जमीन पर हकीकत बदहाल नजर आ रही है घटिया निर्माण टूटती संरचना और अधूरा काम सब कुछ इस बात की गवाही दे रहा है कि यहां विकास के नाम पर बड़ा खेल हुआ है सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह भ्रष्टाचार सीधे तौर पर बरघाट विधायक कमल मार्शकोले और प्रदेश की भाजपा सरकार को खुली चुनौती नहीं दे रहा गांव में चर्चा है कि यह मामला सिर्फ एक पंचायत तक सीमित नहीं है बल्कि यह भाजपा के सुशासन के दावों को भी कटघरे में खड़ा कर रहा है जनता पूछ रही है क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी दबा दिया जाएगा अब गोरखपुर का यह स्नान घाट बना है भ्रष्टाचार का प्रतीक जनता में उबाल जवाब मांग रही है हर गली चौराहा अगर जांच हुई निष्पक्ष तो खुल सकते हैं कई बड़े राज
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







