प्राचीन बावड़ी पर चला स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

SHARE:

भीकनगांव सवांददाता बसंत प्रजापत
मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के आह्वान पर ग्राम अंदड़ में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनरुद्धार को लेकर सराहनीय पहल देखने को मिली। नवांकुर संस्था ‘निमाड़ मित्र’ भीकनगांव के तत्वावधान में ग्राम की प्राचीन बावड़ी पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान संस्था के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने मिलकर बावड़ी परिसर में साफ-सफाई कर उसे स्वच्छ बनाया। इसके पश्चात परंपरा अनुसार विधि-विधान से बावड़ी का पूजन किया गया, जिससे जल स्रोतों के प्रति आस्था और संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद प्रतिनिधि वीरेंद्र मंडलोई ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता जल संकट गंभीर चिंता का विषय है। जल संरक्षण और संचय आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने सभी से बारिश की हर बूंद को सहेजने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित रखा जा सके।
संस्था के अध्यक्ष अंकित मालीवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीणों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से जल संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संजू नायक, मयंक मिश्रा, पावन यादव, संतोष साकले, विशाल प्रजापत, नीरज राठौड़, राधेश्याम यादव, मानसिंह मंडलोई, देवराम यादव सहित अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
संस्था ‘निमाड़ मित्र’ ने अपील की है कि जल गंगा संवर्धन अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जाए, जिससे क्षेत्र के पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर जल संकट से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई