बांदा। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भी होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल एवं नकल विहीन तथा कुशलता से संपन्न करने जा हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों मे परीक्षाओं का निरीक्षण कियाl
उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा नगर पालिका बालिका उत्तर माध्यमिक विद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज तथा जनता इंटर कॉलेज खुरहंड परीक्षा केदो का निरीक्षण करते हुए होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम व कंट्रोल रूम से जाकर परीक्षा को संपन्न कराए जाने का निरीक्षण किया lउन्होंने मौके पर उपस्थित स्टेटिक मजिस्ट्रेट से परीक्षाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिएl परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए परीक्षाओं की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी किए जाने के कार्य का जायजा लियाl
निरीक्षण के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं संबंधित अधिकारी , क्षेत्राधिकारी पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज उपस्थित रहे
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







