जिले में नरवाई प्रबंधन की मुहिम के चलते ग्राम पंचायत वर्धा के कृषक सुनील यादव पिता महाराज सिंह यादव द्वारा अपने गेहूं के खेत में शेष फसल अवशेष की नरवाई को न जलाते हुए नरवाई प्रबंधन कर रहे हैं, किसान के खेत पर पहुंच कर तहसीलदार प्रेमलता पाल द्वारा निरीक्षण किया गया साथ ही मौजूदा किसानों को नरबाई प्रबन्धन कर नरवाई न जलाने की शपथ दिलाई।सुनील यादव द्वारा नरवाई प्रबंधन के अंतर्गत किए जा रहे कृषिगत क्रियाओं को दृष्टिगत रखते हुए बताया गया कि ग्राम पंचायत वर्धा में समय-समय पर किए गए नरवाई प्रबन्धन जागरूकता कार्यक्रम से मिली प्रेरणा से इस रबी वर्ष में नरवाई को न जलाते हुए भूमि की उर्वरता को बरकरार रखना है और प्रदूषण रहित खेती का संदेश दिया हैं ।
*शमशाबाद तहसीलदार प्रेमलता पाल द्वारा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं कृषकों से की अपील*
तहसीलदार प्रेमलता पाल ने सभी कृषकों से किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जिला विदिशा के माध्यम से नरवाई प्रबन्धन हेतु उन्नत कृषि यंत्रों के उपलब्धता जिसमें मुख्यतः सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, रोटावेटर, थ्रेडर इत्यादि कृषिगत क्रियाओं में प्रयोग करने के लिए कृषकों से अपील की है साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी अपने क्षेत्रों में इस प्रकार के प्रयास करने हेतु प्रयत्न किए जाएं ऐसी अपील की है।इस मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच प्रहलाद सिंह कुशवाह, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिनन्दन धाकड़, राजेन्द्र सिंह राजपूत, अभिनेंद्र आर्य ,प्रीतम धाकड़ आदि मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







