नवीन बस स्टैंड भवन से यात्रियों को मिलेगी राहत :विधायक शर्मा

SHARE:

ओमप्रकाश परमार,
देवास। हरणगांव के निर्मित नवीन बस स्टैंड से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। पहले सड़क किनारे धूप एवं बारिश में बैठने को मजबूर होते थे। लेकिन अब हरणगांव में बसे भी यही खड़ी रहेगी। और यात्रियों के लिए सुविधायुक्त बस स्टैंड होने से काफी राहत मिलेगी। हरण गांव के विकास के लिए हम कोई कसर नही छोड़ेंगे। हम प्रेम और भाईचारे के साथ इस क्षेत्र की इमारत लिखना चाहते है आपके गांव के विकास में ना कभी कोई कसर रही है और ना रहने दी जाएगी। भाजपा की सरकार इस क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए कार्य करती रहेगी। यह बात क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने एक करोड़ की लागत से निर्मित नवीन बस स्टैंड भवन के लोकार्पण अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि वोट हमारे लिए मायने नहीं रखता लेकिन काम सभी के होंगे। आप लोगों के साथ मेरा परिवार का भाव है। भारत का सबसे बड़ा कृषि मेला रायसेन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लगने जा रहा है जिसमें 300 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे। जिसमें जाने के लिए बसों की व्यवस्था रहेगी उन्होंने सभी से मेले में जाने का आग्रह भी किया। कार्यक्रम के दौरान 25 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन, पुराने अमेली मार्ग पर स्थित नदी पर पुलिया निर्माण, 1 बिजली ट्रांसफार्मर और आने वाले समय में हरणगांव में कॉलेज व सीएम राइज स्कूल खुलवाने की घोषणा भी की। पूर्व में विधायक आशीष शर्मा का तुलदान काजू किशमिश व बादाम से सरपंच रावी-रवि अग्रवाल द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्व.जयनारायण जोशी पटेल की स्मृति में भूमि दान देने वाले शिव पटेल का विधायक आशीष शर्मा द्वारा साफा बाध कर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संतोष काकड़िया,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश जोशी, रेवाराम सारण, कन्नौद पूर्व मंडल अध्यक्ष अनोखीलाल पटेल,श्रीमती सीमा राठौर सदस्य जनपद पंचायत, सरपंच श्रीमती रावी-रवि अग्रवाल, भा.ज.पा. जिला मंत्री राजेश मीणा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मदनलाल मालवीय, मंडल महामंत्री लक्ष्मी नारायण पटेल, राजेश शुक्ला आदि विशेष अतिथि थे। संचालन अशोक पंचोली ने किया व आभार सरपंच प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने माना।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment