श्रीमती राजरानी रावत बनी प्रशासक जिला पंचायत बाराबंकी कार्यालय पहुँच कर कार्यभार किया ग्रहण

SHARE:

मंडल ब्यूरो चीफ फैजाबाद
मोहम्मद नसीम हिंदुस्तान केसरिया

बाराबंकी। शासन से प्राप्त शासनादेश के अनुपालन में जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट, बाराबंकी द्वारा श्रीमती राजरानी रावत, निवर्तमान अध्यक्ष, जिला पंचायत बाराबंकी को प्रशासक, जिला पंचायत बाराबंकी नामित किया गया। जिसके कम में श्रीमती राजरानी रावत द्वारा आज दिनांक 12.07.2026 को प्रशासक जिला पंचायत बाराबंकी का कार्यभार ग्रहण किया गया।
श्रीमती राज रानी रावत ने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए आश्वासन दिया कि प्रत्येक योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए विकास कार्यों को ज्यादा से ज्यादा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे 5 साल से विकास कार्य होते आ रहे हैं उसी प्रकार आगे भी विकास कार्यों से लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा।
जिसके उपरान्त कार्यालय जिला पंचायत परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में श्री अंगद कुमार सिंह, माननीय सदस्य विधान परिषद, श्री राम सिंह उर्फ मुल्लन वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा, श्री आशुतोष कुमार अपर मुख्य अधिकारी, श्रीमती पल्लवी यादव, कार्य अधिकारी, श्री राजेश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी, श्री अजय मिश्रा एवं श्री गौरव कुमार, अवर अभियन्तागण तथा अन्य जिला पंचायत बाराबंकी के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment