भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी ने मुख्यमंत्री को सौंपा 5 बिन्दुओं पर मांग पत्र

SHARE:

अमित तिवारी बस्ती

बस्ती। जनपद बस्ती के विधानसभा क्षेत्र हर्रैया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर बस्ती भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी ने आदर्श नगर पंचायत बभनान बाजार को विकास की गति देने के संबंध में मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा है। श्री कमलापुरी ने कहा कि मांग पत्र में जनपद बस्ती एवं गोंडा की सीमा पर स्थित आदर्श नगर पंचायत बभनान बाजार क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक एवं जनसंख्या वाला केंद्र है। क्षेत्रीय जनता के समग्र विकास हेतु मांगों को लेकर 5 बिंदुओं पर मांग पत्र सौंपा गया है। जिससे 1. बभनान बाजार को तहसील का दर्जा प्रदान किया जाए, 2. बभनान बाजार में 50 बेड क्षमता का राजकीय अस्पताल निर्मित कराया जाए, 3. आदर्श नगर पंचायत बभनान बाजार को नगर पालिका का दर्जा दिया जाए इसमें गोण्डा जनपद की ग्राम सभा जमुनहा बभनान, करनपुर, बभनी खास तथा बस्ती जनपद की ग्राम सभा पैकोलिया, सरनागी, महुआडाबर, गढ़ा दलथम्हन आदि को सम्मिलित किया जाए, जिससे क्षेत्र का संतुलित विकास संभव हो सके, 4. आदर्श नगर पंचायत बभनान बाजार में रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कराया जाए, 5. आदर्श नगर पंचायत बभनान बाजार में कोतवाली स्थापित किए जाने की मांग किया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment