मजौना के नाम से पंजीकृत ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन देवसर बाजार में यूनियन बैंक के कियोस्क पर उठे सवाल

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/उप संपादक सिंगरौली अनुरोध शुक्ला

सिंगरौली/देवसर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की देवसर शाखा से संबद्ध कुछ बैंकिंग कियोस्क के संचालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिन कियोस्क का पंजीयन ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है,उनका संचालन देवसर बाजार में किया जा रहा है। इसी तरह का एक ग्राहक सेवा केंद्र देवसर बाजार में संचालित है जिसका पंजीयन मजौना गांव के लिए है उक्त ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक परमेश्वर प्रसाद यादव ने भी बताया की कभी कभी सेंटर में यानि मजौना गांव में भी सेवाएं दी जाती है फिलहाल इस तरह की मनमानी खुलेआम की जा रही है
इससे संबंधित गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत मजौना के नाम से पंजीकृत कियोस्क का संचालन भी बाजार क्षेत्र में किया जा रहा है। उनका आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्र में संचालित होने वाली सुविधा का लाभ बाजार में दिए जाने से योजना के उद्देश्य पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित बैंक अधिकारी एवं उच्चाधिकारी मामले की निष्पक्ष जांच कराएं और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंकिंग कियोस्क का उद्देश्य गांव-गांव तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना है, ताकि ग्रामीणों को खाते से लेनदेन, आधार आधारित भुगतान, पेंशन एवं अन्य योजनाओं का लाभ अपने क्षेत्र में मिल सके। ऐसे में यदि कियोस्क बाजार में संचालित हो रहे हैं, तो ग्रामीणों को अनावश्यक दूरी तय करनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय अधिकारियों से पूरे मामले का संज्ञान लेकर वास्तविक स्थिति की जांच करने तथा नियमों के अनुरूप कियोस्क का संचालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई