ऋषि साहू बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी के प्रभारी महामंत्री,संगठन का जताया आभार

SHARE:

कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि

बलौदाबाजार। जिले के कसडोल विधायक संदीप साहू की सहमति एवं जिलाध्यक्ष सुश्री सुमित्रा घृतलहरे के अनुमोदन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी अध्यक्ष रवि बंजारे ने संगठन के कार्यों को सुचारू रूप से संचालन एवम पार्टी गतिविधियों में गति प्रदान को ध्यान में रखते हुए पलारी निवासी पूर्व छात्र नेता ऋषि साहू (लल्ला) को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी का प्रभारी महामंत्री नियुक्त किया गया है। रवि बंजारे ने बताया की यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। उन्होंने बताया की प्रभारी महामंत्री की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी गतिविधियों में तेजी आएगी। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के युवा नेताओं एवम वरिष्ठ नेताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। गौरतलब है कि ऋषि साहू छात्र जीवन से ही कांग्रेस पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे है,पलारी महाविद्यालय में छात्र संघ उपाध्यक्ष निर्वाचित होकर एक छात्र नेता के रूप में उसे पहचान मिली तब से लेकर उन्होंने पार्टी के विभिन्न संगठन एनएसयूआई,युवा कांग्रेस में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया। धीरे धीरे उनकी सक्रियता पार्टी के प्रति बढ़ती गई और विधानसभा लोकसभा नगरीय निकाय त्रिस्तरीय पंचायत जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में जमकर प्रचार प्रसार किया। पार्टी के प्रति सतत उनकी निष्ठा एवम समर्पण भाव को देखते हुए उसे युवा कांग्रेस से सीधे ब्लॉक के मुख्य संगठन में प्रभारी महामंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। इस नियुक्ति पर ऋषि साहू ने कसडोल विधायक संदीप साहू जिलाध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे सहित ब्लॉक अध्यक्ष रवि बंजारे पार्टी संगठन के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया है।ऋषि साहू की नियुक्ति पर क्षेत्र के सैकड़ों नेताओं ने शुभकामनाएं दी है। जिनमे प्रमुख रूप से कसडोल विधायक संदीप साहू जिलाध्यक्ष सुश्री सुमित्रा घृतलहरे पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि बंजारे नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू नंदेश्वर साहू पूर्व रजककार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष लोकेश कन्नौजे नगर पंचायत उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा रोहित साहू मनीष चंद्राकर झड़ीराम कन्नौजे साधराम साहू युवा कांग्रेस नेता शेरखान रज्जू पुनीत रजक केजराम यादव हर्षु वर्मा हितेश देवांगन सहित सैकड़ों कांग्रेस नेताओं ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment