डेंगू निरोधक माह का शुभारंभ, सीएमएचओ डॉ. राय ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी शहर में माइकिंग और पंपलेट वितरण के माध्यम से डेंगू-मलेरिया से बचाव का दिया जाएगा संदेश

SHARE:

 राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

दमोह – शासन के निर्देशानुसार जिले में प्रतिवर्ष की भांति जुलाई माह को डेंगू निरोधक माह के रूप में मनाते हुए जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने डेंगू जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में माइकिंग कर नागरिकों को डेंगू एवं मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आमजन के बीच जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए जा रहे हैं।

            इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी सहित मलेरिया विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सीएमएचओ डॉ. राय ने नागरिकों से घर एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, पानी का जमाव नहीं होने देने तथा डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment