तहसील लटेरी के ग्राम काछी खेड़ा, आनंदपुर, मुबारकपुर में कोटवारों एवं ग्राम वासियों को व स्कूल के बच्चों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया

SHARE:

लटेरी मुजीव खान

विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार एवं जिला सेनानी मयंक कुमार जैन के मार्गदर्शन में आज तहसील लटेरी के ग्राम काछी खेड़ा, मुबारकपुर एवं आनंदपुर में कोटवारों एवं ग्राम वासियों व हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों हेतु आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में बाढ़ के दौरान बचाव,सर्पदंश से बचाव, अग्नि दुर्घटनाओं से सुरक्षा, आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपाय तथा प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सभी कोटवारों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने ग्रामों में जाकर ग्रामीणजनों को प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें, ताकि आपदा के समय जनहानि एवं नुकसान को कम किया जा सके।

प्रशिक्षण में विदिशा से आई एसडीआरएफ टीम के प्रभारी प्लाटून कमांडर श्रीदेवी सिंह परते के नेतृत्व में टीम के सदस्य सैनिक क्रमांक 144 माधव कुशवाहा, सैनिक क्रमांक 216 देवेंद्र किलोरिया एवं सैनिक क्रमांक 164 संजय सैनिक क्रमांक 64 डीआरसी थाना लटेरी
एसके 223 भैयालाल कुशवाहा
एसके 02 राजेश सूर्यवंशी
एसके 243 कमल सिंह
एसके 1202 अतुल राजपूत
एसके 96 रवि शंकर गौरव रघुवंशी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment