कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभा कक्ष में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में जनपद पंचायत बलौदाबाजार एवं पलारी के 39 ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिव एवं स्वच्छाग्रही समूह के अध्यक्षों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन ग्राम स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा कचरे के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित प्रबंधन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में चार प्रकार के कचरे के पृथक्करण संग्रहण एवं सुरक्षित निपटान की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि स्वच्छ एवं साफ-सुथरा वातावरण न केवल लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करता है बल्कि ग्रामों के समग्र विकास एवं जीवन स्तर में भी सकारात्मक सुधार लाता है।
कार्यशाला में ग्रामीणों को अपने घर एवं आसपास नियमित साफ-सफाई रखने कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा स्वच्छता को जनभागीदारी का अभियान बनाने के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि स्वच्छता अपनाकर अनेक संक्रामक एवं मौसमी बीमारियों से बचाव संभव है। साथ ही कचरे के पुनः उपयोग एवं संसाधन के रूप में उपयोग से आजीविका और आर्थिक स्थिति में भी सुधार लाया जा सकता है।प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत स्तर पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। एक दिवसीय कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक मुरलीकांत यदु विकासखंड समन्वयक अश्वनी थवाईत पंचायत सचिव हरिकिशन वर्मा उत्तम कुमार टंडन बाबूराम साहू भूषण वर्मा आनंद साहू पलारी से दीनदयाल कनौजे डायमंड वर्मा सहित 39 ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवं स्वच्छाग्रही उपस्थित थे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







